हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इस सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। राज्य भर के 80 आईटीआई में बीते 19 अक्टूबर तक चली लंबी दाखिला प्रक्रिया के बावजूद 33 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। इस वर्ष 67.73 फीसदी सीटों पर ही छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। प्रदेश के 80 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए जून माह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमें कुमाऊं मंडल के 34 आईटीआई संस्थान भी हैं। करीब चार महीने तक चली प्रक्रिया के तहत पहले ऑनलाइन एवं फिर ऑफलाइन, इसके बाद पहले पाओ आओ पहले पाओ के तहत प्रवेश की प्रकिया चली। इसके तहत 7,548 सीटों के सापेक्ष मात्र 5,112 सीटों पर ही दाखिला हो सका है। 2,436 सीटें खाली रह...