Haldwani News: चार एसी-स्लीपर बसें ऑनलाइन बुकिंग से हटाईं
हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। काठगोदाम डिपो की अनुबंधित एसी बस के चालक द्वारा रविवार को बस का ईसीयू निकालकर ले जाने और यात्रियों को हुई परेशानी के बाद रोडवेज ने बड़ा कदम उठाया है। एआरएम गणेश पंत ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली जाने वाली दोनों एसी बसों के साथ ही जयपुर रूट पर संचालित दो स्लीपर बसों को ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से हटा दिया है। अब इन चारों बसों में यात्रियों को ऑफलाइन टिकट दिए जाएंगे। साथ ही इस पूरे प्रकरण के संबंध में मुख्यालय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। रविवार को हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली एसी बस की सभी सीटें ऑनलाइन बुक होने के बावजूद बस अड्डे नहीं पहुंची थी। चालक बस को गौलापार की निजी पार्किंग में खड़ा कर ईसीयू निकालकर अपने साथ ले गया था। बस संचालक और चालक के बीच वेतन को लेकर विवाद की बात सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.