हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। फतेहपुर स्थित चारधाम कॉलोनी को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग के गड्ढे भरने से स्थानीय लोगों को फौरी राहत मिली है। सड़क की बदहाल स्थिति से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। भाजपा नैनीताल के जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कैप्टन सोबन सिंह भड़ (सेवानिवृत्त) ने बताया कि स्थानीय पूर्व सैनिकों ने उन्हें सड़क की समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के समक्ष मामला उठाया। उनके प्रयास से लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढे भरवाए। कैप्टन भड़ ने विकास भगत और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि सड़क के स्थायी पुनर्निर्माण का प्रस्ताव जिलाधिकारी स्तर पर लंबित है। पूर्व सैनिक गोपाल सिंह मेहता, त...