Haldwani News: चाय पर चर्चा में गूंजा 'कल का कालाढूंगी कैसा हो' का संकल्प
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। गांव की जरूरत, युवाओं के अवसर और भविष्य की विकास प्राथमिकताओं को लेकर भाजपा नेता मनोज पाठक ने शुक्रवार को कोटाबाग ब्लॉक के पूरनपुर में ग्रामीणों के साथ 'चाय पर चर्चा' की। 'कल का कालाढूंगी कैसा हो' विषय पर हुए संवाद में ग्रामीणों ने सड़क, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े सुझाव रखे। पाठक ने कहा कि कालाढूंगी का विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांवों की वास्तविक जरूरतों को समझकर विकास की प्राथमिकताएं तय करना ही प्रभावी मॉडल होगा। इस दौरान चम्पा भौर्याल, चंचल सिंह बसेड़ा, वीडी जोशी, शेर सिंह खाती, त्रिलोक सिंह, कैप्टन नंदन सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बंदरजूड़ा में विकास भगत ने किया जनसंवाद
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.