Haldwani News: चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में हस्तलेखन विश्लेषण शिविर आयोजित
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक के दौरान हस्ताक्षर एवं हस्तलेखन विश्लेषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह ने लिखावट के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हस्तलेखन मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और मांसपेशियों के समन्वय से जुड़ी प्रक्रिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल हस्ताक्षर के आधार पर किसी व्यक्ति के भविष्य या बुद्धिमत्ता का वैज्ञानिक आकलन नहीं किया जा सकता। शिविर में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.