हल्द्वानी, अगस्त 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चांदमारी काठगोदाम निवासी हीराबल्लभ जोशी ने तहरीर देकर कहा कि 26 जून की रात को उनकी स्कूटी घर के बाहर रोजाना की तरह खड़ी थी। सुबह देखा तो स्कूटी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं लगा। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि स्कूटी की तलाश की जा रही है। शीघ्र चोरी करने वाले आरोपी के साथ स्कूटी को बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...