Haldwani News: चलती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाई जान
हल्द्वानी, अगस्त 16 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पेट्रोल पंप के सामने चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवार दो लोगों ने कूदकर जान बचाई। पेट्रोल पंप के कर्मियों ने अपने उपकरणों ने आग की लपटों पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बैटरी में शॉर्ट सर्किट हादसे की वजह बताई जा रही है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने बताया कि दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई थी। आग पर पूरी तरह काबू पर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.