हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ और कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गांधी इंटर कॉलेज रोड, तरणताल के निकट हल्द्वानी क्षेत्र से एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। इसी दौरान उसके पास से 1.121 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अनिकेत वाल्मीकि निवासी गांधीनगर, वार्ड नंबर-27, वनभूलपुरा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...