हल्द्वानी, जुलाई 9 -- Haldwani News: चम्पावत। चम्पावत में 15 जुलाई को उप प्रधान का चुनाव होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को नामांकन मतदान और मतगणना होगी। इस दिन 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। साढ़े बारह बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। एक बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। डेढ़ से अपरान्ह साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। अपरान्ह चार बजे से मतगणना होगी। पूरी नामांकन प्रक्रिया संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय में नामित निर्वाचन अधिकारी करेंगे। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में 15 को होगा उप प्रधान का चुनाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...