हल्द्वानी, जुलाई 5 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में हुई चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं स्टेशन तिराहे से शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि भाजपा ने लोगों की भावनाओं के साथ धोखा किया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चोरी गई नगदी एवं अन्य सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी नेता राजेंद्र खनवाल, हरेन्द्र बोरा, बीना जोशी, रवि शंकर तिवारी, कमलेश यादव, खीमानंद दुम्का, गोपाल बत्रा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, मीना रावत, पूजा सोलंकी, हाजी अय्यूब अली, जमीर खान, सईद सिद्दीकी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...