हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम के पास हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।काठगोदाम के खेड़ा गोविंद निवासी गंगा बोरा ने बताया कि बीते 21 अक्तूबर की शाम करीब उनका भाई संजय कार्की अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह खेड़ा गौलापार स्टेडियम के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एसटीएच में इलाज के दौरान बीते 22 अक्तूबर को उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में काठगोदाम उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...