Haldwani News: घर के सामने खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंद्रानगर क्षेत्र में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित अहमद निवासी इंद्रानगर हल्द्वानी ने कोतवाली वनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया। अपनी बाइक न मिलने पर पीड़ित ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एसएचओ दिनेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी से खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.