हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों में रिक्त वार्ड सदस्य पदों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन बुधवार को पांच दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। हल्द्वानी ब्लॉक में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान 20 पंचायतों में वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। इन वार्डों में अधिकतर ने नामांकन नहीं कराया था या फिर नामांकन कराने के बाद निरस्त हो गया था। इसके बाद पंचायत में पूरे सदस्य न होने की वजह से विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। अब इन पंचायतों के सदस्यों का दोबारा से चुनाव कराया जा रहा है। वार्ड सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालय में शुरू हुई है। बुधवार को हरिपुर जमन सिंह में एक, घुनी-1 में दो, पुरिया गांव से एक और सुंदरपुर रैक्वाल से एक उम्मीदवार ने पर्चा खरीदा है। एआरओ ...