Haldwani News: ग्रामीणों को वन्यजीव संघर्ष से बचाव के बताएंगे तरीके
हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग की सभी रेंज में दो से आठ अक्टूबर तक प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वनकर्मी ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष के विभिन्न पहलुओं और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देंगे। शुक्रवार को गौला रेंज के जीआईसी हल्दूचौड़ में जागरूकता कार्यक्रम होगा। पांच अक्टूबर को किशनपुर रेंज के दानीबंगर में सभी जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। छह अक्टूबर को डौली रेंज और आठ अक्टूबर को जेल रोड स्थित तराई पूर्वी प्रभाग कार्यालय में कार्यक्रम होगा। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ जैव विविधता संरक्षण इसका उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: एमएमएच में दो से आठ अक्तूबर तक मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.