हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रानीबाग के पास चित्रशाला घाट पर गौला नदी में बह रहे युवक को काठगोदाम पुलिस ने समय रहते बचा लिया। युवक ने पुलिस का आभार जताया। गुरुवार को कोतवाली काठगोदाम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक नदी में बह गया है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने नदी में फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान हरेंद्र कुमार निवासी नवाड़ खेड़ा, गौलापार के रूप में हुई, जो कि किसी काम से रानीबाग गया था। यह भी पढ़ें- युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...