हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पहाड़ों पर तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से हल्द्वानी में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गौला नदी में आए तेज बहाव से वनभूलपुरा-चोरगलिया मार्ग पर बने गौला पुल की सुरक्षा के लिए बना सीमेंट कंक्रीट का ढांचा (पीसीसी स्ट्रक्चर) दरक गया है। पानी सीधा ढांचे से टकराने से वहां गहरा गड्ढा होने के साथ ब्लॉक नीचे धंस गए हैं। इससे पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। वहीं वनभूलपुरा-चोरगलिया बाईपास मार्ग से भी दो जगह भूस्खलन हुआ है। दोनों स्थानों पर सड़क का करीब-करीब 40 मीटर हिस्सा गौला की ओर ढहने लगा है। अगर सुरक्षा के इंतजाम जल्दी नहीं किए और गौला फिर से उफान पर आई तो सड़क फिर से गौला में समाने की आशंका बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- सौंग नदी पुल के किनारे की मिट्टी दरकीपुल की सुरक्षा को 50 करोड़ हुए...