Haldwani News: गौला नदी से पेयजल की आपूर्ति घटने पर बढ़ा भूजल का दोहन
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बारिश के कारण गौला नदी का पानी मटमैला हो जाने से शहर में साफ पेयजल की उपलब्धता घट गई है। ऐसे में ट्यूबवेल से भूजल निकालकर पेयजल की मांग पूरी की जा रही है। बीस घंटे तक ट्यूबवेल चलाए जाने के बाद भी जरूरत के अनुसार पानी मिलना मुश्किल बना हुआ है। जिससे मानसून आने के बाद भी लोगों की निर्भरता टैंकर पर बनी हुई है। जिले के पर्वतीय क्षेत्र में हर दिन हो रही बारिश में गाद बहकर आने से गौला बैराज का पानी मटमैला हो गया है। जिससे जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट की क्षमता प्रभावित हुई है। सामान्य स्थिति में प्लांट से 34 एमएलडी पानी मिलता था, जो अब 25 एमएलडी रह गया है। इस कारण रोजाना करीब 9 एमएलडी पानी की कमी हो रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेलों से भूजल निकाला जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.