Haldwani News: गौला नदी में सिल्ट घटी, नलों में लौटी नियमित सप्लाई
हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गौला नदी में सिल्ट घटने से शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट आखिरकार टल गया है। नदी का पानी साफ होते ही शनिवार से शहर के सभी प्रभावित क्षेत्रों में तय समय पर नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी गई है, जिससे दिनभर बूंद-बूंद पानी को तरस रहे शहरवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है। शुक्रवार को गौला में सिल्ट का स्तर अचानक बढ़ने के कारण फिल्टर प्लांट तक शोधन के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका था। इसके चलते दमुवाढूंगा, ऊंचापुल और कठघरिया समेत कई कॉलोनियों में नलों से पानी पूरी तरह गायब रहा। जल संस्थान ने उस दौरान प्रभावित बस्तियों में टैंकर भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था तो की, लेकिन अधिकांश आबादी दिनभर पानी की किल्लत से जूझती रही। शनिवार सुबह से स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.