Haldwani News: गौला उफान पर, शहर में पेयजल का संकट
हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से रविवार को गौला नदी उफान पर आ गई। जलस्तर 11952 क्यूसेक तक पहुंच गया। जिससे सिंचाई विभाग को बैराज के सभी गेट खोलने पड़े। इसके साथ ही पानी नहीं मिलने से जल संस्थान के फिल्टर प्लांट ठप हो गए। लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह आठ बजे जहां नदी का जलस्तर 8901 क्यूसेक था, वह 11 बजे बढ़कर 11652 क्यूसेक पहुंच गया। बैराज को खतरा होने पर सिंचाई विभाग ने सभी गेट खोल कर पानी बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसके साथ ही बैराज से शीशमहल के फिल्टर प्लांट को होने वाली पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई। देर रात तक प्लांट बंद रहे। जिससे पेयजल की सप्लाई ठप हो गई। वहीं जल स्रोतों का पानी मटमैला होने और गौला से पानी की पंपिंग नहीं होने से शीतलाहाट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.