हल्द्वानी, जुलाई 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार में गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन को सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार एक बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आ गई। उसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की वैन रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी बच्चों को लेने गौलापार गई थी। लौटते वक्त जब वैन भाकुनी मार्ग से हाईवे पर उतर रही थी तभी तीनपानी बाईपास से काठगोदाम की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन कुछ दूरी पर खिसकती गई और पलटने से बच गई। स्कूल वैन में सवार सात बच्चे रोने चीखने ...