Haldwani News: गौलापार में कमिश्नर के निर्देश पर सड़क कटिंग कार्य शुरू
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव में वन विभाग द्वारा रोके गए सड़क कटिंग के कार्य पर कुमाऊं कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को तुरंत दोबारा शुरू करवा दिया है। कमिश्नर की इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट ने कुमाऊं मंडल आयुक्त को पत्र सौंपकर विजयपुर गौलापार की दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य रोके जाने का मामला उठाया था। पत्र में उन्होंने अवगत कराया था कि विजयपुर गौलापार एक घनी आबादी वाला राजस्व गांव है। पत्र के अनुसार, लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 15 दिन पहले पक्की सड़क के निर्माण हेतु कटिंग का कार्य शुरू कराया गया था। हालांकि, वन विभाग द्वारा बीच में ही इस कार्य को रुकवा दिया गया, जिससे सड़क निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.