Haldwani News: गौलापार मंडल में बूथ सशक्तिकरण पर मंथन
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा गौलापार मंडल की मासिक बैठक रविवार को चोरगलिया में रेशमबाग स्थित मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, सेवा संकल्प अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 15 सितंबर तक मंडल के सभी 32 बूथों का गठन करने का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए आठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर 16 सितंबर को वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 11 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.