Haldwani News: गौलापार तरणताल के तैराकों ने लहराया परचम
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। भीमताल स्थित नल-दमयंती ताल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में गौलापार तरणताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दबदबा बनाया। खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम करने के साथ ही व्यक्तिगत चैंपियनशिप के खिताब भी हासिल किए। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में गौलापार के तैराकों का दबदबा रहा। विहान सिंह सिरोला, भविष्य, प्रभात सिंह धपोला एवं प्रयेना पुनेठा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन स्वर्ण पदक जीते और व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं कौस्तुभ भट्ट ने एक स्वर्ण, दो रजत पदक और कुणाल बिष्ट ने एक कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में वेदिका नेगी और कुमकुम धपोला ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। नव्या सिरोला और आश्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.