हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को प्रभारी प्रचार्य डॉ.कैलाश कलौनी ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष गीता कुंवर, उपाध्यक्ष छात्रा पर कुसुम कुड़ाई, सचिव पर मंजू रुवाली, संयुक्त सचिव छात्रा पर खुशी आर्या, कोषाध्यक्ष छात्रा पर खुशबू कुड़ाई, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर उदिति पांडे निर्विरोध चुने गए। जबकि उपाध्यक्ष छात्र, सांस्कृतिक सचिव, कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय प्रतिनिधियों के पदों पर कोई नामांकन नहीं किया गया था। कॉलेज में 113 छात्र पंजीकृत हैं। अध्यक्ष गीता कुंवर ने बताया की उन्होंने एबीवीपी के बैनर तले चुनाव लड़ा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महिला कॉलेज में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी यह भी पढ़ें- Champawa...