Haldwani News: गौलापार के सात गांवों को राजस्व ग्राम बनाने की मांग
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता गौलापार क्षेत्र के सात गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की। ग्राम स्तरीय समिति के अध्यक्ष पूर्व सैनिक नंदन सिंह बिष्ट और सचिव हयात सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतापपुर, मानपुर, कालीपुर, जशपुर खोलिया, तिलोकपुर दानी, हरिपुर ठठोला और मदनपुर के लोग लंबे समय से इन गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने अपनी वर्षों पुरानी मांग से संबंधित दस्तावेज सांसद को सौंपे। इस पर सांसद भट्ट ने सीएम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया। साथ ही जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। यहां नवीन पांडे, विजय बसेड़ा, प्रदीप भट्ट और देव सिंह सम्मल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.