हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौरव सेनानी संगठन काठगोदाम की मंगलवार को हुई आम बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कप्तान प्रकाश चन्द्र पाण्डेय को अध्यक्ष व कैप्टन (सेनि) सुनील कुमार थापा को उपाध्यक्ष, चरण सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष और सूबेदार मेजर शंकर दत्त काण्डपाल को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह रौतेला को उपसचिव और सूबेदार मेजर आनन्द बल्लभ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। 10 अतिरिक्त सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। 15 वीर नारियों और 65 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के हितों के लिए न...