Haldwani News: गोशाला के गोबर से बनेगा बायो ईंधन
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम राजपुरा स्थित गोशाला में निकलने वाले गोबर का उपयोग बायो ईंधन तैयार करने में करेगा। सोमवार को नगर आयुक्त पारितोष वर्मा के नेतृत्व में गोबर से ईंधन तैयार करने वाली मशीन का शुभारंभ किया गया। मशीन के माध्यम से गोशाला में रोजाना निकलने वाले गोबर को ईंधन के रूप में उपयोग होने वाले उत्पाद में बदला जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, तैयार बायो ईंधन का इस्तेमाल मुख्य रूप से अंगीठी, तंदूर और अन्य स्थानों पर लकड़ी के विकल्प के तौर पर किया जा सकेगा। इससे एक ओर गोशाला से निकलने वाले गोबर का निस्तारण होगा, वहीं ईंधन के लिए लकड़ी पर निर्भरता भी कम होगी। गोबर से तैयार ईंधन को सुखाकर उपयोग योग्य बनाया जाता है, जिससे इसे आसानी से भंडारित और इस्तेमाल किया जा सकता है। नगर निगम की योजना के अनुसार, इसके बाद ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.