Haldwani News: गोलगप्पे खा रहे भाइयों पर चापड़ और छुरे से हमला, दो आरोपी हिरासत में
हल्द्वानी, जुलाई 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। तीनपानी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गोलगप्पे खा रहे भाइयों पर चापड़ और छुरे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे वह अपने भाई अमन प्रकाश के साथ शनि मंदिर के पास गोलगप्पे खा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही तीन युवक गौरव, सौरभ और सचिन वहां आ धमके। आरोप है कि तीनों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर गौरव महतोलिया ने चाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.