Haldwani News: गोरापड़ाव में रोटरी क्लब ने लगाए 500 से अधिक पौधे
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। रोटरी क्लब हल्द्वानी की ओर से गोरापड़ाव स्थित नियोबेस स्कूल परिसर में 500 से अधिक छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधे रोपे गए। यह आयोजन रोटेरियन अनिल जोशी के सौजन्य से क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का और सचिव उदय भट्ट के सहयोग से किया गया। अध्यक्ष दुम्का ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। सचिव उदय भट्ट ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रहा है। सुनील जोशी, वीके शर्मा, विनोद गड़कोटी, एमसी डालाकोटी, आरआर आर्या, अनिल कर्नाटक, विक्रम कार्की, मनीष मित्तल, कात्यायन रौतेला, ललित मोहन भट्ट, चंद्रशेखर मिश्रा, संजय त्यागी, हर्शल जोशी और संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: रोटरी क्लब आकर्षण ने पौधे लगाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.