Haldwani News: गैर जमानती वारंट पर वारंटी गिरफ्तार
हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: नैनीताल। मल्लीताल पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत प्रकाश टम्टा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे उसके वर्तमान आवास स्प्रिंग कॉटेज, मल्लीताल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय से प्रकीर्ण फौजदारी परिवाद संख्या 500/2026 और धारा 506 के तहत प्रकाश टम्टा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र गोले और शाहिद अली शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.