Haldwani News: गैरसैंण राजधानी की मांग पर महिलाओं ने संभाला मोर्चा
हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को 15वें दिन भी जारी रहा। रविवार को महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभाली। पहाड़ी आर्मी की जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर अनशन पर बैठीं। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में महिलाओं ने लाठियां और गोलियां खाईं, लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी उनके सपने पूरे नहीं हुए। आज भी पलायन, महिला सुरक्षा और पहाड़ के अधिकारों के सवाल बने हुए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी लोग आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। सोमवार को तारा दत्त पांडेय अनशन पर बैठेंगे। समाजसेवी संतोष नेगी ने भी अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.