हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। पीड़िता के मामा का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद कुछ लोग कार से उनके घर पहुंचे थे। वे पीड़िता से मिलना चाहते थे। परिवार को आशंका है कि आरोपियों के पक्ष में समझौते का दबाव बनाने या धमकाने के मकसद से वे लोग पहुंचे थे। पीड़िता के मामा के मुताबिक उस समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद घर के आसपास अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। जिस दिन पीड़िता को कोर्ट ले जाया गया, उस दिन भी कुछ संदिग्ध चेहरे घर के पास दिखाई दिए। मामा का दावा है कि ये लोग कोर्ट तक भी पीछे आए। सोमवार तक संदिग्धों के घर के आसपास मंडराने का सिलसिला जारी रहा। परिवार ने उनके वीडियो बनाकर पुलिस ...