हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: रामनगर। ग्राम नंदपुर गेबुआ क्षेत्र में 32 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय आशीष पंचौली पुत्र जगदीश पंचौली रूप में हुई है। मंगलवार देर रात युवक को गंभीर हालत में रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सक डॉ. तौहीद ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात युवक को अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकीय जांच के दौरान युवक के शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले। युवक के गले पर निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सितारगंज में युवक ने फंदा लगाकर दी जान हालांकि, मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्...