Haldwani News: गूल में मिले शव की शिनाख्त, 10 दिन से था लापता
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: रामनगर। टांडा मल्लू स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पास बीते गुरुवार गूल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान टांडा चौराहा बसई निवासी 45 वर्षीय भगवान दास पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक शादीशुदा था और पिछले दस दिनों से घर से लापता चल रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.