हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा पर्व शहर के मंदिरों, आश्रमों और शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुजनों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, प्रवचन, हवन और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन किए गए। नैनीताल रोड स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरु के स्वरूप में पूजनीय नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लेकर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने गुरु सम्मान समारोह एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। वक्ताओं ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कह...