हल्द्वानी, नवम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शनिवार सुबह शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ पॉंचवी प्रभात फेरी निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई प्रभात फेरी टिकोनिया होते हुए भोटियापड़ाव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में साध-संगत शामिल हुई। प्रभात फेरी के दौरान संगत ने गुरबाणी गायन और कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी की महिमा का गुणगान किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। गुरबाणी की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गुरबाणी की गूंज से भक्तिमय हुई द्रोण नगरी, निकला भव्य नगर कीर्तन गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रभात फे...