Haldwani News: गिरने से घायल रामपुर के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। घर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए बिलासपुर निवासी बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मेडिकल चौकी प्रभारी एमएस रौतेला ने बताया कि बिलासपुर, रामपुर यूपी निवासी बुजुर्ग 75 वर्षीय खालिद खान की शुक्रवार शाम घर में गिरने से सिर और शरीर में गंभीर चोट आ गई थी। वह अपने घर के अंदर अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.