हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में गलत दिशा में वाहन चलाने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। बीते 15 दिनों में यातायात पुलिस ने 150 वाहन चालकों के सिर्फ गलत दिशा में वाहन चलाने के जुर्म में चालान काटे। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई। यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय ने बताया कि नगर निगम के पास, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और तीनपानी बाईपास की ओर सबसे अधिक लोग गलत दिशा में वाहनों को दौड़ा रहे हैं। जिस कारण हादसों का खतर बढ़ रहा है। एसएसपी के निर्देश पर ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...