हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज, हल्द्वानी ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में गढ़ भोज दिवस समारोह आयोजित किया। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक खान-पान से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या व नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शबिस्ता अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत, भट्ट और जख्या जैसे स्थानीय अनाजों एवं साग-सब्जियों के व्यंजन बनाकर स्टॉल लगाए। डॉ. आर्या ने कहा कि पारंपरिक भोजन स्वादिष्ट के साथ पौष्टिक भी होता है। आधुनिक जीवनशैली के बीच स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी के कळजीखाल महाविद्या...