Haldwani News: गढ़भोज से संवरेगी सेहत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था
हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति और मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए एमबीपीजी एवं महिला कॉलेज में गढ़भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमबीपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने मंडुवा, झंगोरा, गहत, भट्ट और चौलाई जैसे स्थानीय अनाजों के पोषणात्मक एवं पर्यावरणीय महत्व पर बात रखीं। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अपराजिता, डॉ. जेएन पंत, डॉ.बालम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। महिला महाविद्यालय में छात्राओं और स्टाफ ने मडुवे की रोटी, झुंगर की खीर, भट्ट के डूबके, मडुवे का डोसा और भांग की चटनी का स्वाद लिया और खरीदारी की। प्राचार्य प्रो. देवकी गिरि गोस्वामी, संयोजक डॉ. दीपाली कनवाल ने कहा कि पहाड़ी व्यंजन स्वाद के साथ उत्तम स्वास्थ्य और स्वरोजगार का बेहतर माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.