हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: कालाढूंगी। जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी के तत्वावधान में खो-खो का प्रशिक्षण ले रहे डीएवी स्कूल नया गांव में कक्षा छह के छात्र अक्षत गुप्ता का चयन दिल्ली-एनसीआर में 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली डीएवी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच राजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, देहरादून में आयोजित डीएवी क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उनका चयन हुआ। इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, प्रधानाचार्य नीरज जोशी, रेणु जोशी, नेहा रखोलिया, उमा जोशी, मनमोहन सिंह, राजेश बिष्ट और गोविंद पांडे ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स में खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल यह भी पढ़ें- Bokaro News: राष्ट्रीय ...