हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। बिठौरिया क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों को महीनों बाद भी ठीक नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने बैठक कर यूयूएसडीए से बदहाल सड़कें ठीक करने की मांग उठाई। वहीं जल्द सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर रमेश चन्द्र पांडे, डीएस बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, विजय कुमार, योगेश लोहनी, रवीन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, किशोरी लाल, धनी राम, हरीश चन्द्र आर्या, जगदीश चंद्र आर्या, गोपाल राम, मोती राम, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लंबे समय से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...