हल्द्वानी, अक्टूबर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय हल्द्वानी में बुधवार को कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, खेल प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में विवि में अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) की नियुक्ति पर सहमति बनी। इन शिक्षकों को प्रति कक्षा न्यूनतम 1,250 रुपये एवं प्रतिमाह अधिकतम 50,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाहर से आने वाले खेल विशेषज्ञों के यात्रा व्यय और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक व खेल आयोजनों के लिए वाहन किराये पर लेने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। उपस्थिति में छूट और स्कॉलरशिप मिलेगी

खिलाड़ियों को विशेष अवकाश और छात्रवृत्ति बैठक में खिलाड़िय...