Haldwani News: खेल विवि में अंतरसदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय अंतरसदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को फाइनल खेला जाएगा। प्रतियोगिता में डिप्लोमा हॉकी, ताइक्वांडो, स्विमिंग, बॉक्सिंग, फुटबॉल, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस और विवि के संकाय (फैकल्टी) सदस्यों की टीम मैदान में उतरी हैं। उद्घाटन सहायक कुलसचिव रसिका सिद्दीकी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी समन्वय विकसित होता है। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मंच मिलता है। गोविंद सिंह परिहार, चंदन, किरन मौर्या, भूमिका वर्मा, अनुभा रावत एवं बबीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निदेशक वरुण बेलवाल ने डीन जयवीर रावत, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.