हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। न्याय पंचायत क्षेत्र प्यूड़ा स्थित आरोही बाल संसार के क्रीड़ांगन में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के करीब 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। खेल महाकुंभ में अंडर-14 बालक-बालिका तथा अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में कुल 66 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की एथलेटिक्स में योगिता कपिल ने लंबी कूद में 60 मीटर स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: खेल महाकुंभ का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स...