Haldwani News: खाद्य पदार्थ निर्माता इकाइयों में छापेमारी, जीरा पेय से लेकर घी तक के नमूने भरे
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी, कालाढूंगी, हल्द्वानी ग्रामीण और रामनगर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। टीमों ने खाद्य पदार्थ बनाने 18 और बेचने वाले कुछ प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हल्द्वानी और कालाढूंगी क्षेत्र में छह खाद्य निर्माण इकाइयों की जांच की गई। यहां से उत्तराखंड जीरा पेय पदार्थ, कृष्णा सॉस, काजू, नूडल्स और अरहर दाल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें मंडाकिनी बेवरेजेज, पीके फूड्स एंड केमिकल्स, न्यूट्रीकॉन्सेप्ट फूड्स, आशादीप एंटरप्राइजेज और एसपी सुपरसेल्स जैसी इकाइयां शामिल रहीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.