हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: कालाढूंगी। खटीमा गोलीकांड के अमर शहीदों की पुण्यतिथि पर कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस व बलिदान को नमन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडे ने कहा कि खटीमा के अमर शहीदों की शहादत उत्तराखंड के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। यहां वरिष्ठ कांग्रेसी गंगा सिंह बिष्ट, किशन सिंह खोलिया, त्रिलोचन भट्ट, राजेंद्र प्रसाद, हरीश आर्य, चंद्रशेखर पांडे, वीरेंद्र रखोलिया, गौरव भट्ट, हरीश पांडे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खटीमा-मसूरी शहीदों को गंगा घाट पर श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को दी श्रद्...