हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: कालाढूंगी। कोटाबाग ब्लॉक के नयागांव चंदनसिंह क्षेत्र पंचायत सीट से सदस्य 45 वर्षीय मनोहर लाल आर्या का बुधवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकार से जुड़े मनोहर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता नीरज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित बुढलाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे, कमल अधिकारी, रंजीत कौर, इंदिरा डंगवाल, मदन बजवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...