Haldwani News: क्रॉस कंट्री रेस में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय की ओर से कारगिल विजय दिवस पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। इसमें 108 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।मुख्य अतिथि कर्नल बीएस रौतेला, उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने रेस को हरी झंडी दिखाई। रेस में शामिल धावकों ने गौलापार स्टेडियम ग्राउंड के तीन चक्कर पूरे कर अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन पर कूपन लॉटरी सिस्टम के 10 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में अभिनव नेगी, दिव्यांशु आर्य, भावेश, दीपांशु गोस्वामी, आयुष, सम्राट और अहद और बालिका वर्ग में गुंजन, नेहा और पल्लवी का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: भावेश व ज्योति ने जीती ओपन क्रॉस कंट्री दौड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.