हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड हैक कर सवा लाख की ठगी का मामला सामने आया है। कमलुवागांजा निवासी दिनेश सिंह ने मुखानी कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि 19 जुलाई को दिन में एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जिसे खोलते ही उनके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर Rs.1.26 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसका मैसेज उनके फोन पर आया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- 150 रुपये के केक के चक्कर में गंवा दिए 1.78 लाख रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...